
मढ़ौरा ।
विधानसभा चुनाव को लेकर सारण डीआईजी विजय कुमार वर्मा ने मरहौरा एसडीपीओ कार्यालय में अनुमंडल के थानाध्यक्षों के साथ एक बैठक की बैठक में चुनाव को लेकर अब तक थाना क्षेत्रों से किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ अब किए जाने वाले कार्य के लिए निर्देशित किया रिया जी ने कहा की सभी थाना क्षेत्रों में बैरी कटिंग कर जांच की प्रक्रिया तेज करने की जरूरत है वही निरोधात्मक कार्रवाई मित तेजी लानी है । उन्होने अनुमंडल में बाढ़ की स्थिति को सामने रखते हुये कहा कि जहा जहां बाढ़ की स्थिति नही है वहा छापमारी और वारंट के निष्पादन में तेजी लानी है । जिला को पारामिलेट्री फोर्स भी उपलब्ध हो गया है उनके कार्य के लिये योजना बना ली गयी है । इस दौरान डीआईजी ने थानाध्यक्षों को पहले से इलेक्शन के कार्यों में दागी रहे लोग, पूर्व के केस में रहे, संप्रदायिक मामले में रहे, उनपर निरोधात्मक कारवायी, उनकी गिरफ्तारी का निर्देश दिया । धारा 107 के मामले में अभी तक बंध पत्र नही लिये है उनपर भी कारवाई के लिये निर्देशित किया । चेकिंग नाका व बोर्डर चेकिंग नाका लगाने और सख्ती से जांच करने हेतु थानाध्यक्ष को कहा । अन्तरजिला बार्डर , बांध क्षेत्र एरिया सभी पर निरंतर गस्ती और सख्ती का निर्देश दिया । मौके पर मढ़ौरा एसडीपीओ इन्द्रजीत बैठा, मढ़ौरा, अमनौर, तरैया, पानापुर, इसुआपुर, मकेर, मशरख, भेल्दी के थानाध्यक्ष मौजूद थे ।




Recent Comments