
माँझी(सारण)। प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय संकट मोचन शक्ति केन्द्र शनिचरा बाजार माँझी के सामुदायिक सभागार केन्द्र में जिलाध्यक्ष के कर कमलों से घर ‘परिवार संपर्क’ अभियान का शुभारंभ किया गया। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा माँझी के शनिचरा बाजार पहुँच कर अपने कार्यकर्ताओं के साथ सोशल डिस्टेंसिंंग का पालन करते हुए माँझी विधानसभा क्षेत्र के शनिचरा बाजार स्थित बुथ सह शक्ति केन्द्र पर पार्टी द्वारा चलाये जा रहे परिवार संपर्क’ अभियान के तहत घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पत्र और केन्द्र सरकार- 2 के पहले साल की उपलब्धियों की बुकलेट देते हुए सरकार की उपलब्धियों की जानकारी साझा किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष के माँझी पहुचते ही ,भाजपा कार्यकर्ता बदरे मुनीर खान द्वारा गुलदस्ता, और अंग वस्त्र से उन्हें सम्मानित किया गया। हेम नारायण सिह द्वारा सभी कार्यकर्ताओं के बीच मास्क और सिनेटाइजर वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेन्द्र सिंह, विवेक सिह, सुपन राय,शिवाजी सिह,धर्मेंद्र सिंह समाज,मनोज प्रसाद,निर्मल पांडेय, पंकज सिंह, सोनू सिह ,मनोज पांडेय,रामायण तिवारी, भरत माँझी तथा बबलू शर्मा,आदि शामिल थे।




Recent Comments