
➡कोटवा :- अवैध ताडी कारोबारी की गिरफ्तारी पर भडके ग्रामीण , किया सड़क जाम
➡छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह कोटवा पू.च :- कोटवा प्रखण्ड अन्तर्गत भोपतपुर ओपी क्षेत्र के भोपतपुर उतरी पंचायत के भोपतपुर पासवान टोली से पुलिस द्वारा मंगलवार को छापा मारकर अवैध ताडी के साथ एक कारोबारी सोनेलाल पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।जेल भेजे जाने से नाराज ग्रामीणों ने भोपतपुर ओपी के समीप कोटवा – राजपुर बाईपास रोड को जाम कर उग्र प्रदर्शन किया।
आक्रोशित लोग गिरफ्तार कारोबारी को छोड़ने , एक एसपीओ पर पैसा लेकर शराब बिकवाने का आरोप लगा रहे थे।वहीं कई महिला व पुरूष यह मांग कर रहे थे की ताडी कारोबार ही उनका आजिविका का मुख्य साधन है। ताड़ी का कारोबार बंद होने से वे भुखे मर जायेंगे।सरकार इसके बदले वेकल्पिक व्यवस्था करे । जाम लगभग चार घंटे तक था । कड़े धुप मे सड़क जाम होने से राहगीर हलकान दिखे ।
बाद में स्थानीय पुर्व सरपंच मनोज सिंह व समाज सेवी संजय यादव की पहल पर प्रशासन के इस आश्वासन के बाद की उक्त एसपीओ भोला सिंह को हटा दिया जायेगा। तब जाकर लोग माने तथा जाम को हटाया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए केसरिया इंस्पेक्टर सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व मे कोटवा थानाध्यक्ष , कल्याण पुर थानाध्यक्ष , पिपराकोठी थानाध्यक्ष तथा केसरिया थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे।
बाद में पहुचे सदर डीएसपी पंकज रावत स्थिति का जायजा लिया और भोपतपुर ओपी अध्यक्ष अमित वर्मा को एसपीओ के खिलाफ रिपोर्ट भेजने को कहा।




Recent Comments