परसा में अलग अलग जगहों पर हुये सड़क दुर्घटनाओं में पांच युवक घायल

#दीपक कुमार सिंह/परसा(सारण) : मकेर परसा मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के चेतन परसा गाँव के समीप दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में पाँच युवक घायल हो गये।सभी घायल युवको को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्या परसा में भर्ती कराया गया।जहाँ चिकित्सक ने सभी घायलो का प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए चार युवको को पीएमसीएच रेफर कर दिया।घायलो में दरियापुर क्षेत्र के पोझी गाँव निवासी रामबाबू राय का पुत्र ऋतिक कुमार मो सफीक का पुत्र मो फिरोज आलम तथा मकेर थाना क्षेत्र के बाघाकोल गाँव निवासी मानकी राय का पुत्र सुबोध राय बिजली राय का पुत्र अर्जुन कुमार एव तैरया थाना क्षेत्र डुमरी छपिया गाँव निवासी भागेश्वर राम का पुत्र धनंजय राम बताया गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस स्वास्थ्य केंद्र पहुँच घटना की जनकारी लिया।तथा घटना में छतिग्रस्त बाईक को जप्त कर लिया।