मोतिहारी। शहर स्थित नर¨सह बाबा मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को ब्रावो फार्मा के तत्वावधान में रितेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्रावो फार्मा के राकेश पांडेय ने जिले के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर जिले की समस्याओं पर चर्चा की। कहा कि सभी 27 प्रखंडों के पांच-पांच मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए निशुल्क बेहतर शिक्षा दी जाएगी। साथ ही सभी अनुमंडल को एक-एक एंबुलेंस देने की मांग पर भी सहमति जताई। कहा कि एंबुलेंस की देखरेख संस्था की संचालन समिति करेंगी। जो क्षेत्र के गरीब व असहाय लोगों की हर संभव मदद को तैयार रहेंगी। इस दौरान श्याम कुमार नामक एक व्यक्ति को किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए इलाज में आने वाले संपूर्ण खर्च सहयोग राशि के रूप में देने का निर्णय लिया गया। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और समाज के आवश्यक कार्यों को करने की बात कही। बैठक में चुलबुल पाण्डेय, मनोज पासवान, मुरारी पाण्डेय, धीरज मिश्रा, अमरेन्द्र तिवारी, रंजीत गिरी, मुन्ना पटेल, जितेंद्र गिरी, छोटू ¨सह, मुखिया शत्रुघ्न कुमार दास, संजय पाण्डेय, राजा पाण्डेय, ओपी ¨सह सहित अन्य लोग मौजूद थे।