तरैया, सारण। क्षेत्र में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए प्रखंड स्तर पर पूरी प्रशासनिक टीम लगी हुई है, जिसको लेकर कई तरह से लोगों को जागरूक करने का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में रेफरल अस्पताल द्वारा पंचायतों के 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए चलाए जा रहे 45+ टीकाकरण एक्सप्रेस के तहत गुरुवार को टीकाकरण रथ चैनपुर पंचायत में पहुचा। चैनपुर पंचायत अन्तर्गत मध्य विद्यालय खराटी एवं मध्य विद्यालय उर्दू गलिमापुर में दस-दस लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। वहीं रेफरल अस्पताल तरैया में चार लोगों ने कोविड-19 का वैक्सीन लिया। रेफरल अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने कहा कि टीकाकरण रथ के टीम द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों रोस्टर के हिसाब से गांव-गांव एवं टोलों में जाकर लोगों को जागरूक कर टीका लगाया जा रहा हैं। जिसका उद्देश्य हैं क्षेत्र के हर एक व्यक्ति को कोविड-19 वैक्सीन लगाकर सभी सुरक्षित हो जाए, ताकि कोरोना को पूरी तरह से खात्मा किया जा सकें। उक्त जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया की टीकाकरण एक्सप्रेस द्वारा दूसरे दिन चैनपुर पंचायत के बीस एवं रेफरल अस्पताल में चार लोगों को टीका लगाया गया। वहीं माधोपुर पंचायत के अरदेवा गांव स्थित पंचयात भवन पर शुक्रवार 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जायेगा। इधर गुरुवार को रेफरल अस्पताल तरैया एवं अन्य स्थानों पर कैम्प लगाकर दो सौ लोगों का रैपिड एंटीजन कीट से कोविड-19 का जांच किया गया। जिसमें एक व्यक्ति का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया, बाकी सभी व्यक्तियों का जांच रिपोर्ट निगेटिव आया। वहीं पन्द्रह व्यक्तियों का सैम्पल कलेक्ट कर आरटीपीसीआर जांच के लिए पटना भेजा गया।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
- सनातन सम्मान की हुंकार से गूंजा बक्सर, हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ नेतृत्व पर भी उठा सवाल
- बिजली की शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
- दुबवलिया-फुटानी बाजार सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
- छपरा में अजय सिंह और पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागत
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- सबडरमल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
- सड़क दुर्घटना में बाइकसवार मां पुत्र घायल,महिला की हालत गंभीर
- छपरा में लगी वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, करोड़ों के मामलों का हुआ निष्पादन
- महाराजगंज में रेल सुविधाओं का होगा विस्तार: सांसद ने महाप्रबंधक के समक्ष रखीं 21 प्रमुख मांगें, छपरा-मोतिहारी नई लाइन की भी उठी मांग
- सारण: जेपी सेनानी बलिराम गिरी के 105 वर्षीय पिता प्रहलाद गिरि का निधन, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- प्राकृतिक खेती अपनाने से कम होगी रासायनिक खाद पर निर्भरता
- मढ़ौरा अनुमंडल को मिला पहला आईएएस एसडीओ: सैयद आदिल मोहसिन के पदभार ग्रहण पर प्रबुद्धजनों ने किया स्वागत
- मढ़ौरा में पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस
- छपरा में दर्दनाक हादसा: कुत्ते को बचाने के चक्कर में ट्रक के नीचे कुचला गया बाइक सवार, मौके पर मौत; 3 घंटे तक जाम रहा NH-19
- सतजोड़ा बाजार में भरभराकर गिरा पीपल का पेड़, ठेला चालक की मौत
- जेपी यूनिवर्सिटी में छात्रों का फूटा गुस्सा: मार्कशीट-रिजल्ट की गड़बड़ियों और कड़े नियमों के खिलाफ तेज हुआ आंदोलन
- पानापुर के युवक की चेन्नई में संदिग्ध परिस्थिति में मौत,सूचना के बाद परिजनों में कोहराम
Recent Comments