तरैया में दिवा रात्रि वॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न

◆ डेवढ़ी की टीम ने एकारी की टीम को हराकर कप पर जमाया कब्जा

तरैया(सारण)। डेवढ़ी वॉलीबॉल प्रीमियर लीग- 2021 का एक दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन डेवढ़ी ब्रम्ह स्थान के पास मंगलवार को किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीम ऐकारी (एकमा), रामकोला (बनियापुर), मेढुका (सहाजितपुर), धनगरहा, पानापुर, पोखरेड़ा, नारांव, आमी औऱ मेजबान टीम डेवढ़ी में भाग लिया। पहले राउंड के खेल में नाराव, मेढुका, ऐकारी और डेवढ़ी ने जीत दर्ज करते हुये सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में ऐकारी ने मेढुका को हराकर तथा डेवढ़ी ने नारांव को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूधिया रौशनी में टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला डेवढ़ी और ऐकारी टीम के बीच खेला गया। जिसमें कांटे की टक्कर में डेवढ़ी की टीम ने ऐकारी की टीम को 3-0 से हराकर कप पर अपना कब्जा जमा लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डेवढ़ी टीम के पवन को और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार डेवढ़ी टीम के अमित को दिया गया। ऐकारी टीम के राजा को भी उनके उत्कृष्ट खेल के लिये सम्मानित किया गया। मैच का उद्घाटन मैच के संयोजक पवन सिंह ने फीता काट कर किया। जबकि पुरस्कार वितरण डेवढ़ी सरपंच शत्रुघ्न सिंह, शिक्षक नेता मुन्ना प्रसाद, तरैया निवासी तेजेन्द्र सिंह के द्वारा किया गया। मैच में कॉमेंट्री मोहित सिंह, स्कोरिंग अंकित कुमार, अभिषेक गुप्ता के द्वारा किया गया। मौके पर राहुल सिंह, अंकित सिंह, डॉ शम्भूनाथ सिंह, संतोष कुशवाहा, अनूप कुमार, संजीत कुमार, रविप्रकाश नन्हे, पंकज, अमन, चंदन, दीनानाथ कुशवाहा, पूरनमल सिंह, विनोद सिंह, हरेराम गुप्ता, रवि, अनुराग सहित हजारों खेल प्रेमी उपस्थित थे।