
बाढ़ के पानी के चलते दूल्हे दुल्हन को नाव से विदा किया गया।

सारण/तरैया
गंडक के जलस्तर बढ़ने से प्रखंड के सारण तटबन्ध के पूर्वी भाग के गांवों में गंडक का पानी घरों में प्रवेश कर गया है।जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।लोग घरों को छोड़कर उच्चे स्थानों पर शरण लेने के लिए पलायन कर रहे है।रामपुररुद्र गांव में 17 जून को आई बरात में द्वारपूजा सहित बरातियों को खाना खिला लेने के बाद अचानक गंडक के जलस्तर बढ़ने से गांव में पानी प्रवेश कर गया।ग्रामीणों ने बरातियों के गाड़ियों को रात्रि में ही ऊंचे स्थान पर भेज दिया।सगुनी ढ़ाला से गांव में जाने वाली सड़क बाढ़ के पानी से टूट जाने के कारण सुबह में दूल्हे व दुल्हन को नाव से बांध तक पहुँचाया गया।बाढ़ का पानी सारण तटबन्ध के पूर्वी भाग के सगुनी, शामपुर,अरदेवा,जिमदाहा,माधोपुर,हसनपुर बनिया,चंचलिया, भलुआ शंकरडीह, राजधानी, आकूचक,टिकमपुर,संग्रामपुर व भटगाई सहित अन्य गांवों में घुस गया है।जिससे रजवाड़ा ढ़ाला पर अर्धनिर्मित सड़क बाढ़ के पानी से टूट गया है।वही तरैया से सोहागपुर घाट पर जाने वाली सड़क भी चंचलिया दियर में बाढ़ के पानी से टूट गया है।जिससे आवागमन बाधित हो गया है।बाढ़ के कारण लोग मवेशियों को लेकर ऊंचे स्थानों पर ले जाने को बाध्य हो गए है।ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष आये बाढ़ से अभी हमलोग उबरे भी नही थे की समय से पहले बाढ़ आने से अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वही तरैया विधानसभा के भाजपा विधायक व विधानसभा सत्तारूढ़ दल के उपमुख्य सचेतक जनक सिंह ने सारण तटबन्ध का निरीक्षण किया।




Recent Comments