104 टेस्ट में सभी रिपोर्ट निगेटिव
सारण/तरैया
प्रखंड में चल रहे टीकाकरण में 18 जून को पचभिण्डा पंचायत, प्राथमिक विद्यालय रामकोला में आयोजित टीकाकरण में 45+में 162 व 18+ में 750 सहित कुल 912 लोगों ने कोविड -19 का टिका लिया।वही रेफरल अस्पताल तरैया में कोविड-19 की जांच 104 लोगो का किया गया।जिसमें सभी का जांच रिपोर्ट निगेटिव पाया गया।स्वास्थ्य प्रबन्धक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि प्रखंड में संचालित टीकाकरण में 912 लोगों को कोविड-19 का टीका दिया गया।वही 104 लोगो का कोरोना जांच किया गया।जिसमें सभी का जांच रिपोर्ट निगेटिव पाया गया।रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने लोगो से आग्रह करते हुए कहा कि टिका बिल्कुल सुरक्षित है।चयनित स्थलों पर जाकर टिका अवश्य ले।




Recent Comments