रिविलगज(सारण) : डॉ पीएन सिंह इंटर कॉलेज इनई में शुक्रवार को जल जीवन हरियाली कार्यक्रम को सफल बनाने एवं सामाजिक कुरितियों के उन्मूलन हेतु माननीय नीतीश कुमार के निर्णय के समर्थन में अगामी 19 जनवरी को बनने वाला राज्यव्यापी मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास प्राचार्य शेष चौहान के नेतृत्व में किया गया। प्रो. शंकर सिंह, अनिल माधव, प्रेम शंकर सिंह पपु , बड़ा बाबू सहित सभी छात्र -छात्राएं के साथ मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास किया। मानव श्रृंखला कार्यक्रम को सफल आयोजन के लिए महाविधालय परिवार पुरी गंभीरता से लगा है।




Recent Comments