डी एम सारण सुब्रत कुमार सेन ने इसुआपुर प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षणडी एम सारण सुब्रत कुमार सेन ने इसुआपुर प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

रिपोर्ट-अज़हर करीम
इसुआपुर-डी एम सारण सुब्रत कुमार सेन ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यरत आठ पीआरएस में से छः जो राजीव रंजन कुमार, पंकज कुमार मिश्रा , शमीम आलम, मुहम्मद इकबाल जाफर, दिप कुमार, निर्मलेन्दु कुमार अनुपस्थित पाए गए। वही पंचायत सचिव मिथिलेश शर्मा भी अनुपस्थित पाए गए। आरटीपीएस काउंटर की भी जांच की गई इसके बाद डीएम ने पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। जिसमे सात निश्चय ओडीएफ, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन व अन्य योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान केरवा पंचायत में लोहिया स्वक्षता के मिशन के तहत बनाये गए शौचालयों तथा मुख्यमंत्री सात निश्चय के तहत नल-जल योजना की जांच की गई। जिसमें पंचायत के वार्ड नं 5 के पचासी घरो में लगे नल की सुविधा से डीएम अवगत हुए। हालांकि बाकी बचे घरों में शीघ्र कनेक्शन देने का आदेश अधकारियों को दिया। नल के पानी से जलजमाव के समस्या जस निदान के लिए लोगो से गली में नाली और सोखता बनाने की अनिवार्यता बताई। वही नल-जल योजना के तहत लोगों के घरों मे लगाये जाने वाले नल को पीतल के धातु तथा स्टैंड पोस्ट बनाये जाने की अनिवार्यता बताई। वही नलो के घुमाव की जगह लगाए जाने वाले टी को पीतल धातु की होने की बात कही। एक वार्ड में कम से कम ग्यारह जगह ब्रास गेट होने की अनिवार्यता बताई ताकि आवश्यकता पड़ने पर वहाँ से पानी के बहाव को बंद किया जा सके। वही शौचालय से वंचित लाभुको को अपने घरों में शीघ्र शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया। मौके पर डीएम के साथ बीडीसी रौशन कुमार, बीडीओ कुमुद कुमार, पीओ मुहम्मद एजाज, जेई मनरेगा मोहम्मद अशद, पीएचडी जेई विकाश कुमार सिंह, बीपीएम जीविका मॉशेज मिंज, एससी नवनीत वल्लभ, बीसी ओम कुमार गोस्वामी, मुखिया पति मनोज कुमार राय, रिमझिम कुमारी, रानी कुमारी व अन्य थे।