
डिग्रियां लेकर बनने हम बेरोजगार चले, टॉर्च जलाकर ढूंढने हम रोजगार चले
भगवानपुर(सिवान)। गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भगवानपुर नगर इकाई के द्वारा टॉर्च जलाकर रोजगार ढूंढो कार्यक्रम किया गया। आज युवा इतने हताश हो गए हैं कि उन्हें बिहार सरकार को सही रास्ता दिखाने के लिए ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है। बिहार प्रांत की प्रांत मंत्री लक्ष्मी रानी ने कहा कि बिहार सरकार रोजगार का सृजन करने की बात तो कर रही है लेकिन हम सभी जानते हैं कि जितनी भी प्रतियोगी परीक्षाएं हो रही है सभी में कहीं ना कहीं धांधली होती है,और बिहार के युवा रोजगार से वंचित रह जाते हैं। बिहार में फैक्ट्रियां बहुत कम है और जो हैं वो आज बंद पड़े हैं। ( चीनी मिल,धागा मिल इत्यादि)। सरकार केवल वादे करना जानती है परंतु निभाना नहीं। सरकार को अपनी गलती का एहसास दिलाने के लिए आज बिहार के सभी जिले के युवाओं ने टॉर्च जलाकर रोजगार ढूंढा परंतु उन्हें कहीं रोजगार नहीं मिल रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वयंवर श्रीवास्तव गणेश कुमार, विनय शंकर सिन्हा शिवंकर मिश्रा कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Recent Comments