पानापुर और तरैया प्रखंड के दर्जनों गाँवों का दौरा किया मुखिया संगम बाबा
मृतकों के परिजनों के घर पहूँच मुखिया ने सांत्वना दिया व आर्थिक सहयोग किया

पानापुर/तरैंया ( सारण ) :- गुरुवार को पानापुर प्रखंड के बसहियाँ पंचायत के सलेमपुर, बसहियाँ, फतेहपुर, जानकी मोङ, क्वार्टर बाजार और तरैंयाँ प्रखंड के भागवतपुर, पचरौर, सरेयाँ बसंत, नारायणपुर, सरेयाँ रत्नाकर, खराँटी, सिरमी समेत दर्जेनों गाँवों में मुखिया संगम बाबा ने घर-घर जाकर लोगों से जनसम्पर्क किया । वहीं संगम बाबा ने भागवतपुर में मदन सिंह व सानी खराँटी गाँव में स्व० जमुना महतो की लङकी की शादी में आर्थिक सहयोग किया । तरैंयाँ के भागवतपुर में हरेन्द्र पाठक की पत्नी व पचरौर में बिजली के करंट से मरने वाले राजकुमार दास और पानापुर के फतेहपुर में पानी में डुबकर बिन्देश्वरी राय के पुत्र जीतेन्द्र राय की मृत्यु हो गई थी जहाँ मुखिया संगम बाबा पहूँच मृतकों के परिजनों को सांत्वना दिये और सहयोग किया । वहीं पानापुर के बसहियाँ पंचायत के अलग-अलग टोलों में राहत सामग्री का भी मुखिया ने वितरण किया । मौके पर धर्मेन्द्र यादव, अरुण प्रसाद वार्ड सदस्य, साहवाज आलम, अजय राय, विजय सहनी, संतोष यादव, सुजीत कुमार, अभिषेक यादव, अजय राम वार्ड सदस्य, मुकेश राय वार्ड सदस्य, राहुल पाठक, प्रभुनाथ पाठक, भूषण मिश्र, सत्यानंद पाठक, चन्द्रशेखर पाठक, भृगुनाथ पाठक, इमामूद्दिन अंसारी, रेयाजुद्दिन अंसारी, नाज अंसारी, सत्येंद्र राम सिंगर, गोपाल तिवारी, चन्द्रशेखर तिवारी, राजकुमार साह, शत्रोहन प्रसाद, नितेश यादव, राहुल सिंह, विशाल सिंह, विक्की सिंह, प्रमोद बाबा मौजूद थे ।




Recent Comments