डायन का आरोप लगाकर महिला को पीटा, रेफर
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के समस्त पुरा गांव में शनिवार को महिला पर डायन का आरोप लगाया गया जिस पर महिला के द्वारा विरोध करने पर महिला को जमकर मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घायल महिला ने रविवार को थाना परिसर पहुंच लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला समस्त पुरा गांव निवासी संतोष शर्मा की 30 वर्षीय पत्नी वीणा देवी हैं। घायल महिला ने दिए आवेदन मे बताया कि वह अपने दरवाजे पर बैठी थी कि बगल के लक्ष्मण शर्मा,शिवनाथ शर्मा, अंजू देवी, चम्पा देवी ने डायन कहने लगें जिसका विरोध करने लगी की सभी ने बाल पकड़कर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।वही उसी दौरान गर्दन से सोने का मंगलसूत्र भी छीन फरार हो गए। मामलेे में थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।




Recent Comments