45 दिनों निकलेगी पहली खेप
लगभग 5 क्विंटल खाद निकलेगा पहले चरण में
दिघवारा (सारण)। ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन कार्यक्रम के तहत स्थानीय दिघवारा नगर पंचायत क्षेत्र में वर्मी कम्पोस्ट जैविक खाद निर्माण हेतु वर्मी बेड में केंचुआ डालकर निर्माण प्रक्रिया प्रारम्भ किया गया।
जैविक खाद निर्माण हेतु आवश्यक सभी चरणों की प्रक्रिया पूरी कर बेड में वर्मी डाल दिया गया है। अब लगभग 45 दिन के बाद प्रथम चरण में डेमो के रूप में 5 क्विंटल जैविक खाद उपयोग हेतु तैयार हो जाएगा।
नगर पंचायत दिघवारा जिले का पहला ऐसा नगर है जहां सबसे पहले इस निर्माण कार्य का प्रारम्भ हुआ है।
ज्ञात हो कि सूबे में नगर आवास एवं विकास विभाग बिहार सरकार के द्वारा वर्ष 2018 में इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। वही इतने दिनों बाद भी पूरे जिले में कहीं भी धरातल पर देखने को वर्मी कंपोस्ट नहीं मिला ।वही दिघवारा नगर पंचायत के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार के अथक प्रयास एवं उनकी सक्रियता के कारण संपूर्ण नगर पंचायत में 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया था वही इस योजना को लेकर महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया साथ ही 50 नव युवकों को इस निर्माण विधि की जानकारी 10 दिवसीय प्रशिक्षण के रूप में दिया गया।
विगत 25 तारीख से यह कार्यक्रम पूर्ण रुप से धरातल पर दिखाई दे रहा है ।
इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन में जन विकास समिति के सचिव सुरेंद्र प्रसाद चौरसिया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पूनम देवी वार्ड पार्षद असोक पासवान कनीय अभियंता रवि रजन गिरी समाजसेवी सह पत्रकार अनुज प्रतीक आदि का विषेस योगदानरहा।




Recent Comments