दारौंदा में अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने वृद्ध महिला को मारी ठोकर,गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर

परवेज़ अख्तर/सिवान(22जनवरी21)।

छपरा- सीवान मुख्य मार्ग पर कड़वासरा गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने महिला को टक्कर मार दिया जिसमें महिला का पैर टूट गया घटना के संबंध में बताया जा रहा है अनियंत्रित बाइक सवार दरौंदा से एकमा की तरफ जा रहा था। उसी बीच कामसरा गांव के समीप अनियंत्रित होकर एक 70 वर्षीय वृद्ध को टक्कर मार दिया जिसमें वृद्ध महिला की पैर टूट गया है वही दूसरे जगहों पर गंभीर चोटआई है।घायल महिला बंगाली भरौली गांव निवासी पुनदेव राम की पत्नी चांद पति देवी है। ग्रामीणों की मदद से महिला को दारौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां पर गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

भगवानपुर: बाजार को सड़क किनारे से हटा कर सरकारी बाजार में लगाने के लिए सीओ ने किया प्रचार

सीओ के प्रचार से दुकानदारों में हड़कम्प

परवेज़ अख्तर/सिवान

अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज के निर्देश पर शुक्रवार को भगवानपुर सीओ युगेश दास ने एनएच 331 के किनारे से बाजार को हटाकर सरकारी बाजार की जमीन में लगाने के लिए प्रचार किया.उनके प्रचार करने से सड़क किनारे बाजार लगाने वाले फुटपाती दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है. ज्ञात हो कि बीते मंगलवार को एसडीओ रामबाबू कुमार,डीसीएलआर प्रवीण कुमार,बीडीओ डॉ.अभय कुमार ने संयुक्त रूप से सरकारी बाजार का निरीक्षण कर सीओ को बाजार लगाने का निर्देश दिया था.सीओ ने प्रचार के क्रम में बताया कि एनएच का चौड़ीकरण हो  रहा है जिससे बड़े बड़े वाहनों का आवागमन होगा जिससे सड़क दुर्घटना होने की सम्भवना बनी रहती है.इसी को ध्यान में रखते हुए सड़क किनारे से बाजार को एक सप्ताह में हटाकर सरकारी बाजार में लगाना है.यदि कोई दुकानदार सड़क पर दुकान लगता है तो उसके खिलाफ करवाई की जाएगी.सीओ श्री दास ने बताया की बाजार की बेकार पड़ी भूमि का उपयोग के साथ लोगों की सुरक्षा भी होगी तथा सरकारी राजस्व की भी वसूली होगी.

 जीरादेई: बिन हरि कृपा तृण नाही डोले चरण: आचार्य अरविंद मिश्रा 

हरिकीर्तन से बढ़ता है सामाजिक समरसता 

विशाल भंडारे का हुआ आयोजन 

परवेज़ अख्तर/सिवान

जिले के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र छोटका मांझा गांव में शुक्रवार को हरिकीर्तन समापन के उपरांत एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया.आचार्य अरविंद मिश्र ने कहा अपने संबोधन में कहा कि बिन हरि कृपा तृण नाही डोले। दूसरी ओर उन्होंने कहा कि हरिकीर्तन से सामाजिक समरसता कायम होता है.इस तरह के आयोजन से भाई चारे की भावना प्रबल होती है.भजन गायक गुड्डू  कुमार ने अपने मधुर स्वर से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया.मौके  भरौली मठ के परम संत राम नारायण दास ,  ललितेश्वर कुमार,मंटू शाही ,डॉ जीतेश सिंह ,रामेश्वर सिंह, कृष्ण कुमार सिंह ,सुरेंद्र राय सहित काफी संख्या में संत महात्मा उपस्थित थे.

 बड़हरिया में रामभक्तों ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए किया धन संग्रह

फोटो-धन संग्रह करते रामभक्त

जिले के बड़हरिया प्रखंंड की पंचायतों के अलग-अलग गांवों में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान में सैकड़ों राम भक्त लगे हुए हैं. विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सह परमेश्वर कुमार के नेतृत्व में  राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान मेंं कार्यकर्ताओं ने गृह संपर्क कर निधि समर्पण के तहत धन संग्रह किया.इस अवसर पर परमेश्वर कुमार, सुभाष जी, रंजन जी,भारद्वाज जी, ओमप्रकाश जी, अनुरुद्ध जी, आशीष कुमार, राहुल कुमार, चुनमुन कुमार, संतोष जी,कुंदन कुमार,ज्ञानी जी सहित रसूलपुर पंचायत सभी बजरंगी उपस्थित थे.

हसनपुरा में चार दिवसीय जिलास्तरीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

स्कूल नहीं जाने वालों बच्चों को किया जायेगा शिक्षित

फोटो : सफलतापूर्वक प्रशिक्षण संपन्न के पश्चात उपस्थित बीईओ व सभी प्रतिभागी

परवेज़ अख्तर/सिवान

हसनपुरा प्रखंड के सहुली स्थित बीआरसी भवन के प्रांगण में चल रहे जिलास्तरीय चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुक्रवार को बीईओ डॉ राजकुमारी की उपस्थथिति में संपन्न हुआ. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ राजकुमारी, ट्रेनरों में हरिचरण यादव व प्रकाश यादव व प्रतिभागियों ने दीप प्रज्वलित कर व अभियान गीत..’हम होगें कामयाब, हम होगें कामयाब एक दिन, दिल में है विश्वास’ का उच्चारण के साथ प्रशिक्षण का समापन किया.यह प्रशिक्षण बिते 19 जनवरी से चल रहा था. जिसमें जिले के संबंधित सभी 19 प्रखंडों के विद्यालय से दो दो प्रशिक्षकों यथा 40 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण किया गया.इसके ट्रेनर  हरिचरण यादव व प्रकाश यादव ने बताया कि यह प्रशिक्षण विद्यालय से बाहर रह रहे बच्चों के समाज के मुख्यधारा से जुड़ने के लिए के उद्देश्य से प्रशिक्षण आयोजित की गयी. सभी प्रतिभागी प्रशिक्षित होकर प्रखंड में जाकर वहां शिक्षकों को प्रशिक्षित करेगें. कोई बच्चा बीच में ही पढ़ाई छोड़ दिया है या किसी कारण से बच्चा पढ़ाई छोड़ दिया है.वैसे बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जायेगा. प्रशिक्षण में प्रशिक्षक तकनीक सीख कर कम समय में तीन महिना से छह माह के अंदर दस दस बच्चों की टोली बनाकर शिक्षा देगें.ताकि शीघ्र ही शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके. बीईओ डॉ राजकुमारी ने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से जो बच्चे विद्यालय के बाहर है उसे विद्यालय से जोड़ा जायेगा.उनमें पढ़ने की क्षमता है.इसके लिये एक रुपरेखा तैयार की जा रही है।ताकि विद्यालय से बाहर रह रहे बच्चों को विद्यालय से जोड़ा जा सके.मौके पर बीआरपी संजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार,उमेश सिंह, शमशाद अली के अलावे प्रतिभागियों में राहुल कुमार सिंह, संजय कुमार, जितेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार सिंह, मनोज कुमार, कमलेश कुमार राम, लालजी चौधरी, रवि कुमार आदि उपस्थित रहे.

बड़हरिया में उच्चको ने महिला से झटका पॉलीथिन में रखे रुपये

परवेज़ अख्तर/सिवान

जिले के बड़हरिया थाना मुख्यालय के जामो चौक पर स्थित सेंट्रल बैंक से उच्चके ने एक महिला साढ़े तीन हजार रुपये, सेंट्रल बैंक का पासबुक, सहारा इंडिया का पासबुक, आधार कार्ड व पैन कार्ड से भरा पॉलीथिन झटक लिया.विदित हो कि गोपालगंज जिला के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के लहलादपुर के शीतल साह की पत्नी श्रीकांति देवी बैंकिंग कार्य से सेंट्रल बैंक की बड़हरिया शाखा में गयी थी. पीड़िता काउंटर पर खड़ा होकर पूछताछ कर रही थी, अज्ञात उच्चके उसके हाथ से पॉलीथिन झटक लिया. पीड़ित महिला पॉलीथिन में साढ़े तीन हजार रुपये, सेंट्रल बैंक व सहारा इंडिया का पासबुक ,आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि रखी थी.जिसे अज्ञात उच्चको ने झपट लिया.

 पचभिंडा गांव में चोरों ने घर में घुस कर की हजारों की चोरी

परवेज़ अख्तर/सिवान

एमएच नगर थाना के पचभिंंड़ा में बिते दिनों हुई चोरी मामले में पीड़िता सुगान्ति देवी पति सुमन दूबे स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है.अपने आवेदन में कहा है कि नामजद अभिययुक्तों ने घर मेंं घुस कर सोना के चेन, चांदी के एक जोड़ा चूड़ी, हसूली, चांदी के गणेश लक्ष्मी मूर्ति, 5 चांदी के सिक्का, टिकुली सोना के, एलआईसी के कागजात, जमीन का बैनामा करवाया हुआ दस्तावेज की चोरी कर ली गयी है. नामज़द अभियुक्तों में सुरेंद्र दूबे, अजित दूबे व श्रीराम शर्मा को बनाया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

बड़हरिया भामोपाली पंचायत में समर्पण अभियान का शुभारंभ

फोटो-समर्पण अभियान भाग लेते रामभक्त

परवेज़ अख्तर/सिवान

बड़हरिया प्रखंड की भामोपाली पंचायत के मननपुरा गांव से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महा अभियान का शुभारंभ हुआ. जिस मौके परसमर्पण अभियान प्रमुख रंजन कुमार, प्रखंड सदस्य अक्षय बाबा, सह प्रमुख भारद्वाज कुशवाहा, रजनीश पाण्डेय,आकाश कुमार,राधेश्याम,अभिषेक कुमार,संतु कुमार,मनीष कुंमार आदि मौजूद थे.

 सिवान सदर अस्पताल में एंटीरेबिज नहीं मिलने से मरीजो को हुई परेशानी

परवेज़ अख्तर/सीवान

सदर अस्पताल में कुत्ता काटने का एंटी रैबीज सुई खत्म हो गया है. शुक्रवार को सुई के लिये काफी मरीज सदर अस्पताल में इकट्ठा हो गये.इससे जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे मरीज बगैर सुई लिये ही वापस लौट जा रहे हैं.इसमें कुछ ऐसे भी मरीज हैं जिनको पहला सुई मिल गया लेकिन दूसरा सुई नहीं मिल सका.जिसके बाद मरीज मायूस होकर लौट गये. 

सीवन: पाक्षिक भूमि विवाद निपटारे के लिए एसडीएम ने की बैठक

परवेज़ अख्तर/सीवान

हर माह में दो बार होने वाली भूमि विवाद निपटारा बैठक का आयोजन एसडीएम रामबाबू बैठक के कार्यालय में हुआ जहां अनुमंडल के सभी प्रखंडों में जारी भूमि विवादों पर चर्चा की गई और जो वाद सीओ के स्तर पर नहीं निपटाए जा सके हैं उसे अनुमंडल स्तर पर निपटाने के लिए वादी-प्रतिवादी को बुलाने की बात कही गई.

ज्ञात हो कि माह में दो बार अनुमंडल स्तरीय भूमि विवाद निपटारा बैठक आयोजित की जाती है. यह बैठक एसडीएम के कार्यालय में ही होती है जहां सीओ के स्तर पर नहीं निपटने  वाले वादों की मेरिट की जांच की जाती है. अगर मामला सीओ के स्तर पर नहीं निपट सकता तो डीसीएलआर को सौंपा जा सकता है. अगर डीसीएलआर कार्यालय से भी मामला नहीं निपटता है तो एसडीएम कार्यालय इस पर विचार करता है. अनुमंडल के सभी प्रखंडों से विवादों का विवेचन किया जाता है और समाधान के रास्ते में आने वाली कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाता है.

क्या कहते है अधिकारी:

हर माह में दो बार पाक्षिक भूमि विवाद समाधान बैठक का आयोजन किया जाता है. शुक्रवार को भी इसकी बैठक हुई जिसमें वादों की संख्या और उसकी प्रकृति पर चर्चा की गई. निपटारे के लिए सुझाव मिले.

रामबाबू बैठा, एसडीएम, सदर सीवान.

दरौली: घर का ताला तोड़ कर लाखो की चोरी

फोटो-चोरो द्वारा बिखेरा गया घर का सामान.

दरौली के डरैली मठीया गांव निवासी स्व मोही लाल शर्मा के पुत्र चुनमुन शर्मा के घर गुरूवार की रात्रि चोरों ने  के घर चोरों ने धावा बोल दिया और घर का ताला तोड़कर लाखो की चोरी कर लिया घर अंदर के सारे अलमीरा और बक्शे को तोड़ा है और सारे स्वर्णाभूषण एव दो सलेन्डर सहित कीमती सामानों की चोरी की है.घटना की जानकारी शुकवार की सुबह घटनास्थल के पास ही बिखरे सामानो से ग्रामीणों को हुयी और उन्होंने पुलिस को सूचना दी.ग्रामीणों से मिली सूचना पर थानाध्यक्ष सजीव कुमार ने  घटनास्थल पर जांच पड़ताल किया घटना के समय घर मे कोई सदस्य नही था.गृहस्वामी चुनमुन शर्मा विदेश मे नौकरी करते है  तथा उनकी पत्नी रिमा शर्मा अपन बेटे संग मायके पतार गई थी.चोरों ने घर मे किसी के नही होने से आस्वस्त होकर गुरूवार की पूरी रात सभी कमरो के ताला को तोड़ा और फिर अलमीरा बक्सों को तोड़कर स्वर्णाभूषण व कीमती सामानो की चोरी की और बक्शे तथा अटैची को घर के बाहर फेक दिया है.

 नौतन: स्टडी प्वाइंट की ओर से दी गई छात्र-छात्राओं को विदाई

नौतन प्रखंड क्षेत्र के मशहूर शिक्षण संस्थान स्टडी प्वाइंट द्वारा 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं को विदाई दी गई। बता दें कि उक्त संस्थान में आयोजित विदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नौतन थाने के एएसआई नित्यानंद सिंह ने शिरकत कर सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको शुभकामनाएँ दी । गौरतलब है कि उक्त शिक्षण संस्थान में 6वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र छात्राओं को अनुभवी शिक्षकों द्वारा कोचिंग कराया जाता है। इस कोचिंग संस्थान से प्रति वर्ष शत प्रतिशत बच्चे अच्छे अंकों के साथ उतीर्ण होते हैं। उक्त कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले छात्र छात्राओं को संस्थान की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर शिक्षण संस्थान के संचालक जाहिद अहमद, मेराज अहमद, अहमद अली, रहमत अली, आबिद अली, सभी शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे।

भगवानपुर: विद्यालय भवन का हुआ जीर्णोद्धार

फोटो कैप्शन–उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित जिलापार्षद एवं अन्य

परवेज़ अख्तर/सिवान

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के भीखमपुर पंचायत के नया प्राथमिक विद्यालय साहेब राय के टोला का जीर्णोद्धार भवन का उद्घाटन रसोइया छठु राय ने फीता काट कर किया.विद्यालय के भवन का जीर्णोद्धार जिला पार्षद सुशील कुमार डब्ल्यू के अनुशंसा पर 15वीं वित्त से 06 लाख रुपये से अधिक राशि के लागत से किया गया है.विद्यालय का भवन जर्जर हो गया था जिसके निर्माण के लिए स्थानीय लोग तथा विद्यालय के शिक्षकों के मांग पर जीर्णोद्धार कराया .इस अवसर पर जिला पार्षद श्री डबलू ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए पांच वर्षों में लगातार कार्य किए है जिसका नतीजा सबके सामने है.आगे जनता मौके देगी तो इससे बेहतर कार्य करने का प्रयास करूंगा.विद्यालय के जीर्णोद्धार होने पर स्थानीय  लोगों ने प्रशंसा की.इस मौके पर पूर्व मुखिया हनीफ अंसारी,श्रीभगवान राय,बिजली राय,सिंगार राय,शाहिद अंसारी,प्रभारी प्रधानाध्यापक रामयोध्या सिंह,हजरत अली,रिंकी कुमारी, अबुल कलाम आजाद,कमल हसन,शिवनाथ राय,महंथ राय,अछूत राय,जाकिर हुसैन, लौटन राय,रामेश्वर राय आदि उपस्थित रहे.

 गुठनी: टीईटी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ आइसा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला.

फोटो-गुठनी चौराहा पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते आइसा कार्यकर्ता.

परवेज़ अख्तर/सिवान

पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे टीईटी अभ्यर्थियों पर हुये लाठीचार्ज के ख़िलाफ़ छात्र संगठन आइसा के कार्यकर्ताओं ने गुठनी चौराहे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया.आइसा प्रखण्ड अध्यक्ष इन्द्रजीत कुशवाहा के नेतृत्व में  आइसा कार्यकर्ता नीतीश-मोदी शर्म करो,रोजगार मांगने पर लाठी चलाना बन्द करो,लाठी गोली की सरकार मुर्दाबाद सहित कई नारे लगाते हुये मुख्यालय का भ्रमण कर गुठनी चौराहा पहुचे और मुख्यमंत्री के पुतले जलाकर प्रदर्शन किया.इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आइसा के राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्य विकास यादव ने कहा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे टीईटी अभ्यर्थियों पर भाजपा-जदयू सरकार द्वारा बर्बर लाठीचार्ज की घटना की निंदा करते हुए कहा कि अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर स्कूलों में योगदान की गारंटी करवाने की बजाए सरकार लाठी-गोली की भाषा बोल रही है.उन्होंने कहा कि विगत विधानसभा चुनाव में जब एनडीए गठबंधन को अपनी हार सुनिश्चित दिखलाई पड़ने लगी थी तो उसने 19 लाख रोजगार देने का वादा किया लेकिन सत्ता में आते ही सरकार अपने वादे से मुकर गयी और रोजगार मागने पर दमन का रूख अख्तियार कर रही है.इस मौके पर धनु कुमार,राज चौहान,महम्मद अली,मंटू पासवान,बड़े यादव,धनेंद्र सिंघानिया,शैलेश साह रंजीत,आदि लोग मौजूद रहे.

महाराजगंज के खेरी छापर गांव में पूर्व के विवाद में मारपीट, एक घायल

परवेज़ अख्तर/सीवान

महाराजगंज थाना क्षेत्र के खेरी छापर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया.घायल गांव निवासी रंजीत कुमार है. रंजीत ने बताया कि 20 जनवरी की रात को मेरे गांव के कुछ लोगों ने पूर्व के विवाद को लेकर मुझे मारपीट कर घायल कर दिया था.मेरे नाक पर गंभीर चोटें आई हैं,जबकि पापा को उनलोगों ने पीटकर घायल कर दिया.

सिवान में बिन हेलमेट वाले लोगो से वसूला गया जुर्माना

परवेज़ अख्तर/सीवान

जिले में सड़क सुरक्षा माह के पाँचवे दिन शुक्रवार को अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गई. इस दौरान परिवहन नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार एमवीआई अर्चना कुमारी व जिला परिवहन पदाधिकारी माधव कुमार द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर में अभियान चलाकर 15 वाहनों से 66 हजार पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया. बताते चलें कि इससे पहले विभाग शहर के चौक चौराहों पर वाहन जांच अभियान चलाती थी. जिससे आम लोगों में हड़कंप मच जाता था. लेकिन शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से गुजरने वाले बिना हेलमेट लगाए सभी बाइक चालकों से जुर्माना वसूला गया है. इसे देख आला अधिकारी सहित कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. कई कर्मचारी बिना हेलमेट के ड्यूटी में आए थे वे अपने कार्यालय से नहीं निकले.