मारपीट कर युवक से घड़ी एवं 5 हजार नगद रुपया छीना
# हेमन्त कुमार राय की रिपोर्ट मंझागढ (गोपालगंज) मांझागढ़। : स्थानीय थाना क्षेत्र सरेया अख्तियार गांव के दिनेश मांझी अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे इसी बीच इसी गांव के धर्मेंद्र मांझी एवं अर्जुन मांझी दारू के नशे में लाठी डंडा से लैस होकर आए और गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर लाठी डंडा से मारपीट कर जख्मी करने के बाद 5 हजार नगद एवं घड़ी छीन कर फरार हो गए घायल अवस्था में ग्रामीणों के सहयोग से दिनेश मांझी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मांझा में इलाज कराया गया घटना की लिखित शिकायत पर मांझागढ़ थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना की गहन जांच कर रहे हैं