
संजय विजित्वर (हाजीपुर)-जिला निरीक्षण समिति द्वारा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, वैशाली का निरीक्षण किया गया। जिला निरीक्षण समिति के सदस्यों द्वारा संस्थान में आवासित बच्चों से वार्तालाप कर संस्थान में मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। जिला निरीक्षण समिति द्वारा संस्थान में कार्यरत सभी सदस्यों को संस्थान में कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन करने, बच्चों के स्वास्थ्य प्रगति की नियमित सूचना से वरीय पदाधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त चिकित्सकों को अवगत कराते रहने का निर्देश दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय)-सह-नोडल पदाधिकारी, विशेष किशोर पुलिस इकाई, वैशाली द्वारा संस्थान में आवासित बच्चों के घर,परिजन का पता लगाकर यथाशीघ्र पुनर्वासन कराने का निर्देश दिया गया। जिला निरीक्षण समिति द्वारा संस्थान के बच्चों को दत्तक ग्रहण अधिनियम के अनुसार दत्तक ग्रहण में भेजने के लिए आवश्यक प्रक्रिया को समयबद्ध पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान के निरीक्षण में देवेन्द्र प्रसाद , पुलिस उपाधीक्षक(मुख्यालय)-सह-नोडल पदाधिकारी, विशेष किशोर पुलिस इकाई, वैशाली, कविता कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी(शिक्षा विभाग),सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, वैशाली, प्रीति शर्मा,अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, वैशाली, डॉ अभिषेक शरण, एवं विद्या ज्योति, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, संजीव कुमार, जिला समन्वयक, चाइल्डलाइन, वैशाली उपस्थित थे।




Recent Comments