जिला जन अभाव अभियोग समिति की बैठक में 7 प्रकरणों का निस्तारण
आज़ाद नेब
भीलवाडा, 22 जून। जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर श्री मुक्तानन्द अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई जिसमें 7 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जिला कलक्टर ने अन्य मामलों को भी शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिये।
जिला कलक्टर व अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ने समिति में रखे प्रकरण घीसी देवी पुत्रा नन्दलाल मीणा, निवासी ग्राम उलेला, तहसील जहाजपुर के मामले में आवासीय पट्टा देने में देरी करने के मामले में मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह राठौड को संबंधित कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आमजन के कार्यो में लापरवाही व देरी करने वाले कार्मिकों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार समिति में दर्ज एक प्रकरण जो नगर परिषद से संबंधित है उस मामले में नगरपरिषद के सूर्य प्रकाश संचेती को मामले से संबंधित जानकारी ना होने पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने भविष्य में पूर्ण तैयारी के साथ आने के निर्देश दिये। बैठक में कुल 21 प्रकरणों को रखा गया।
जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शेष मामलों के त्वरित निस्तारण के भी निर्देश प्रदान किये। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह राठौड, भीलवाडा उपखण्ड अधिकारी राजलक्ष्मी गहलोत, माण्डल उपखण्ड अधिकारी सी.एल. शर्मा सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।




Recent Comments