
तरैंयाँ ( सारण ): माहे रमजान के मौके पर तरैंयाँ प्रखंड के छोटा माधोपुर मुस्लिम टोला में सैकड़ों जरुरतमंद रोजेदार परिवारों के बीच मुखिया संगम बाबा ने खाद्य सामग्री का वितरण किया । वहीं पैकेट में आटा, खङा चना, सूजी, चीनी, चना दाल, बेसन, चिऊरा, सरसों तेल, खीरा, मास्क, प्याज, बिस्किट का पैकेट, साबून, नमक के साथ-साथ आवश्यक दर्जनों खाद्य सामग्री था । साथ हीं छोटा माधोपुर के दलित बस्ती में भी असहाय परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का पैकेट बाँटा गया । वहीं संगम बाबा ने बताया की कोरोना महामारी को लेकर लाक-डाऊन में हीं रमजान का महीना चल रहा है जहाँ बहूत ऐसे घर हैं जिनके परिवार चलाने वाले अन्य प्रदेशों में फँसे हुऐ हैं । और रमजान महीने में खर्चे ज्यादा हैं लेकिन उस परिवार में आय के सभी श्रोत बंद हैं । मेरा हरसंभव प्रयास है की उन सभी जरुरतमंदो तक पहूँच उनकी मदद कर सकूँ । मौके पर विभिन्न टोलों में म० शमशेर, गुड्डू माँझी, खुर्शीद आलम, म० मुस्तफा, म० फैसल, चंदन माँझी, विनय माँझी, विशाल माँझी, अभय माँझी, गुड्डू राऊत, अफजल साईं मौजूद थे ।




Recent Comments