
माँझी(सारण)। यूपी बिहार को जोड़ने वाले जर्जर जयप्रभा सेतु पर चल रहे मरम्मति के मद्देनजर भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। बावजूद इसके भारी वाहनों को रोकने के लिए बनाया गया बैरियर बेहद कमजोर है। जिसके बल पर वाहनों को रोक पाना बेहद मुश्किल है। फिलवक्त मांझी थाना पुलिस के सिपाही वाहनों का परिचालन रोकने के लिए तैनात किए गए हैं। बनाये गए बैरियर के नीचे से पिकअप ट्रैक्टर आदि वाहनों के निकलने की छूट दी गई है ताकि आम यात्रियों का आवगमन अवरुद्ध न हो। लोड ट्रैक्टर के चलने पर भी पावंदी लगाई गई है। स्थानीय लोगो का कहना है कि जबतक सेतु के दोनों तरफ मजबूत व स्थायी बेरिकेटिंग का निर्माण नही किया जाता तबतक भारी वाहनों को रोक पाना सम्भव नही है। मालूम हो कि दोनों प्रदेशों के सीमावर्ती गांव के लोग अथवा दुकान दारों द्वारा सामानों की आवाजाही की जाती हैं। खास कर सब्जियों की आवाजाही के अलावा बिहार के किसान यूपी क्षेत्र में उत्पादित फसल इसी सेतु के सहारे बिहार में स्थित अपने घर तक लाते हैं। वैसे किसानों व दुकानदारों की परेशानी बढ़ना लाजिमी है। इस सब के बावजूद भारी वाहनों पर पावंदी लगाए बगैर सेतु का सकुशल निर्माण सम्भव नही है। फिलहाल भारी वाहनों को रोकने में प्रशासन सफल है।




Recent Comments