मांझी(सारण)। बंगरा मुखिया जितेंद्र सिंह के द्वारा पंचायत की जरूरतमंद आम जनता के बीच खादी कपड़े से बने मास्क आदि का वितरण किया गया। वहीं कोरोना जैसी संक्रामक महामारी से बचाव को लेकर जागरूक और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की गई। वहीं एक बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह ने कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार के द्वारा घोषित 9 लाख रुपये देने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अधिकांश पंचायतों में पंचम वित्त आयोग के खाते में 4 से 5 लाख रुपये हीं प्राप्त हुए हैं। जो विकास का खाता है। जिससे पंचायत के एक-एक परिवार के बीच चार-चार मास्क व दो साबुन के वितरण का निर्देश दिए गए हैं। प्रति परिवार एक सौ रुपये की उक्त सामग्री देने की बात कही गई है। उन्होंने विभागीय स्तर पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। बैठक में शीतलपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शम्भूनाथ सिंह, समाजसेवी मुन्ना सिंह आदि भी मौजूद थे।