सारण/तरैया
थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव में आर्केस्ट्रा संचालक के साथ हुई मारपीट में गलिमापुर निवासी रामलखन राय ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि अपने घर में आर्केस्ट्रा स्टॉप के साथ थे।तभी बंगरा डुमरसन के रहने वाला धनंजय पासवान व जितेन्द्र राय हमदोनों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें हम और हमारा स्टॉप बुरी तरह से जख्मी हो गये। झगड़ा का कारण है कि हमारे साथ रह रही स्टॉप पहले उसके आर्केस्ट्रा में काम करती थी।वह उसको पैसा नहीं दिया तो छोड़कर हमारे पास काम कर रही है।धनंजय व जितेन्द्र बुलाने आया तो वह जाने से इंकार कर दी तो रात्रि में दोनों आकर चाकू से वार कर दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।




Recent Comments