
जन संवाद बिहार : असंभव को संभव करके दिखाया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने- रुडी
छपरा, 24 जून 2020 । जिन मुद्दों को 70 साल में किसी सरकार ने छुने तक की हिम्मत नहीं की उसे बड़ी ही कुशलता से हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल कर दिया। हर असंभव से दिखने वाले कार्य को उन्होंने संभव बनाया। उक्त बाते भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह सारण लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव प्रताप रुडी ने आज सारण के छपरा विधानसभा क्षेत्रों में जन संवाद कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने उन्होंने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष की चर्चा करते हुए आगे कहा कि अनुच्छेद 370, नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना, तीन तलाक, करतारपुर गलियारा, ब्रू रियांग समझौता, बोडो समझौता आदि कई ऐसे मुद्दे है जो नरेंद्र मोदी जी ने साधारण लहजे में हल कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बिहार सरकार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार थे।
छपरा के विधायक डा॰ सीएन गुप्ता, जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अन्नु सिंह, जिला प्रभारी अनुप श्रीवास्तव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध किशोर मिश्र, विधानसभा प्रभारी रामाशंकर मिश्रा, प्रो देवेंद्र सिंह, धर्मेन्द्र चौहान, रमाशंकर शाण्डिल्य, सुपन राय, श्री चरण दास, प्रो अरुण सिंह समेत जिला भाजपा के अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे। बता दें कि बिहार में आने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी गतिविधि बिहार में तेज हो गई है। इस संदर्भ में संगठन की मजबूति तथा कार्यकर्ताओं के मनोबल को बनाये रखने और उनको चुनावी जिम्मेदारी के साथ देश हित में काम करने की सलाह दी गई। उसके लिए सांसद श्री रुडी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों के कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए कहा कि इसका जन-जन के बीच प्रचार होना जरूरी है ताकि वे जान सके कि उनकी ये सरकार उनके लिए क्या-क्या कार्य कर रही है। कोरोना काल में प्रबंधन और विकास जितने काम भारत सरकार ने किया उतना बेहतर संसार के किसी भी देश ने कोरोना काल में प्रबंधन और विकास का काम नहीं किया। यह सर्वविदित है और देखने वाली बात है, जिसे सभी लोग देख रहे है।
सांसद ने कहा कि राज्य में अब सड़कों के साथ यातायात का विकास हो गया है। अब आवश्यकता है कि राज्य के जिलों में फैक्टरियों से धुआं निकले, और हमारे युवाओं को अपने राज्य में ही रोजगार मिले। इस दिशा में सरकार ने प्रयास शुरू भी कर दिया है। उन्होंने प्रवासी श्रमिकों के संदर्भ में बताया कि अभी दो से तीन दिन पूर्व ही प्रधानमंत्री ने 50 हजार करोड़ की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान योजना की शुरूआत की है। जिन राज्यों में अधिक से अधिक प्रवासी कामगार है और दूसरे राज्यों में जाकर काम करते है। उनके लिए यह योजना है। सांसद ने कहा कि उनके परिश्रम से दूसरे राज्य यदि चमक रहे है इसलिए उनके हुनर को उन्हीं के गांव में उन्हीं के जिले में और उनके राज्य के विकास में काम लिया जाय।




Recent Comments