तरैया।27.06.2020

प्रखण्ड के किशुनपुरा गाँव में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत बनने वाला ग्रामीण सड़क का शिलान्यास स्थानीय विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने शनिवार को वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ किया।उक्त अवसर पर विधायक ने बताया कि तरैया-अमनौर मुख्य सड़क एसएच 104 से किशुनपुरा होते हुए राजधानी तक 1240 मीटर लम्बे ग्रामीण सड़क का निर्माण 84 लाख 77 हजार रुपये की लागत से होगा।किशुनपुरा गाँव मे सड़क बन जाने से यहाँ के स्थानीय लोगो को काफी सहूलियत होगी।आवागमन की परेशानियाँ दूर हो जायेगी।वही सड़क का निर्माण हो जाने से प्रखण्ड का प्रत्येक गाँव मुख्य सड़कों से जुड़ जायेगा।अब किसी भी गाँव मे ग्रामीण सड़क की समस्या नहीं रहेगी।कुछ गाँव मे सड़क निर्माण चल रहा है तो जहाँ बांकि है वहाँ निर्माण कार्य के लिए शिलान्यास किया जा रहा है।संवेदक अजय कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य 23 दिसम्बर 2020 तक पूर्ण कर लिया जायेग।उक्त मौके पर हरि प्रसाद यादव, अशोक राय,मुन्ना कुमार यादव,राजद युवा प्रखण्ड अध्यक्ष शशि रंजन यादव,शैलेश यादव,राजू कुमार,उमेश प्रसाद,अखिलेश यादव,अवधेश राय, रविन्द्र राय,सहित अन्य मौजूद थे।