छात्रों का रणक्षेत्र बना मैकडोनाल्ड उच्च विद्यालय देवरिया ,प्रधानाध्यापक ने थाने में लगायी गुहार

# धर्मेन्द्र कुमार/तरैया(सारण) :

प्रखंड के मैकडोनाल्ड उच्च विद्यालय देवरिया सह इंटर कॉलेज आजकल गुटबाजी व मारपीट करने को लेकर रणक्षेत्र बनकर रह गया हैं।उक्त विद्यालय में गत 17 जुलाई से सावधिक परीक्षा चल रहा है।जिसमे विभिन्न गांवो से पढ़ने व परीक्षा देने छात्र-छात्रायें आ रहे है।वही छात्रों ने आपस में गुटबाजी कर प्रतिदिन मारपीट करने लगते है।जिससे विद्यालय की स्थिति भयावह और अतिदनीय बनी हुई है।जब मामला शिक्षको से नियंत्रण नही हो सका।तब विद्यालय के प्रधानाध्यापक कपिलदेव राय ने स्थानीय थाने में एक लिखित आवेदन देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया की मामले की छानबीन की जा रही हैं।