छात्राओं ने फिजिटेक स्कॉलरशिप टेस्ट परीक्षा में मारी बाजी

तरैया(25.12.2019)/सारण:

अंधरबाड़ी डुमरी एके मैथमेटिक्स सेंटर में आयोजित फिजिटेक स्कॉलरशिप टेस्ट परीक्षा में छात्राओं ने अव्वल स्थान प्राप्त किया है।छात्रवृत्ति जाँच परीक्षा में डुमरी की मनीषा महतो,मुस्कान कुमारी एवं करुणा कुमारी,माधोपुर की किरण कुमारी और हरपुर फरीदन की सिमरन कुमारी ने 75% अंक प्राप्त कर अव्वल स्थान प्राप्त किया है।वही छात्र इंद्रजीत कुमार ने 80% अंक प्राप्त किया है।उपेन्द्र कुमार,इजहार अंसारी,आलोक गुप्ता एवं राहुल कुमार ने भी टॉप टेन में स्थान पाया है।सफल छात्र-छत्राओं को पटना फिजिटेक क्लासेज द्वारा प्रश्स्तपत्र देकर सम्मानित किया गया।उक्त मौके पर अवधेश गुप्ता, सुबाष कुमार,राहुल कुमार व अन्य मौजूद थे।