शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए ब्राइट फ्यूचर स्कूल के बच्चों की टीम वैशाली रवाना

तरैया(25.12.2019) /सारण:
शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए पचभिण्डा के ब्राइट फ्यूचर स्कूल के छात्र-छात्राओं की टीम बुधवार को वैशाली के लिए रवाना हुआ।टीम को हरी-झंडी दिखा कर विद्यालय प्रबंधक सह प्राचार्य अमित कुमार साह ने वैशाली के लिए रवाना किया।विद्यालय के लगभग 25 छात्र-छात्राओं के टीम में नीतू कुमारी,रितिक कुमार, युवराज कुमार, खुशी कुमारी,अंशु कुमारी, मुस्कान कुमारी,सुप्रिया कुमारी,विपिन कुमार के साथ विद्यालय के शिक्षक मानिकचंद सिंह,शंकर राय, विवेक साह,सोनू कुमार,संजीत कुमार साह,प्रतिमा कुमारी तथा काजल कुमारी व अन्य शामिल थे।विद्यालय प्रबंधक ने बताया कि छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास के लिए परिभ्रमण एव मनोरंजन आवश्यक है।परिभ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों के मानसिक विकास के साथ ज्ञान अर्जन करना है।तथा गरीब बच्चों को मेरी संस्था निःशुल्क एडमिशन एवं शिक्षा देती है। तथा सरकार के राइट टू एडुकेशन कानून का पालन कर रही है।