छपरा विधायक ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

दैनिक खोज खबर, छपरा

लोक आस्था का महापर्व छठ के मौके पर घाटों की साफ-सफाई को लेकर छपरा के विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने छपरा नगर के विभिन्न घाटों साहेबगंज,दहियावां,रूपगंज,आर्यनगर का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों को घाट की साफ-सफाई के लिए दूरभाष से निर्देश दिया।
विधायक ने कहा कि छठ पर्व की मान्यता इलाके में काफी है। हर घर में पर्व होता है। व्रतियों और श्रद्धालुओं को कठिनाई न हो इसके लिए प्रशासनिक पहल जरूरी है। घाट तक जाने वाले रास्तों को दुरूस्त किया जाना आवश्यक है।पूजा समितियों द्वारा घाट पर किए जा रहे कार्यों को लेकर विधायक ने तारीफ की और कहा की आप सभी का कार्य आस्था के महापर्व में काफी बेहतरीन है.

इस मौके पर राजू कुमार,गोपाल जी,अरुण राय,पूर्व मुखिया विष्णु साह,ज्ञान जी,शम्भू श्रीवास्तव,छोटेलाल,सुनील सिंह,अमित कुमार टिंकू समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।