छपरा लायंस लियो के आदित्य अध्यक्ष तो कबीर बने सचिव
✍श्रीनारद संवाद सेवा
♨छपरा: अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा सारण की युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण का नए सत्र की कार्यकारिणी का गठन किया गया. जिसमे आदित्य अग्रवाल को अध्यक्ष, साकेत श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, कबीर अहमद को सचिव विक्की गुप्ता को कोषाध्यक्ष सर्वसहमति से चुना गया. वही सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अली अहमद को टेल ट्विस्टर विकास कुमार को और टेमर रोहित प्रधान को सर्वसम्मति से चुना गया. 
नई कार्यकारणी में लियो क्लब का हंगर चेयरपर्सन सुमित कुमार को, पर्यावरण चेयरपर्सन अमरनाथ, विज़न चेयरपर्सन अंकित राज, मेंबर चेयरपर्सन मधुमिता गुप्ता, कैंसर चेयरपर्सन संतोष कुमार सिंह, डायबिटीज चेयरपर्सन आभास कुमार वही यूथ चेयरपर्सन धीरज कुमार सिंह को बनाया गया.
नई कार्यकारिणी के गठन पर उप जिलापाल डॉक्टर एस के पांडे द्वारा क्लब के सभी पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया और कहा कि नई टीम बहुत ऊर्जावान है. उम्मीद है कि इसवर्ष में लियो क्लब को और उचाई मिलेगी.
इस अवसर पर लायंस क्लब के उपजिलापाल डॉक्टर एस के पांडे, लियो चेयरपर्सन मनोज कुमार वर्मा संकल्प, वर्तमान चेयरपर्सन विक्की आनंद, लायंस क्लब के सचिव चंदन कुमार के साथ-साथ लियो क्लब के अधिकारी, पदाधिकारी और क्लब के सदस्यगण उपस्थित थे.