पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया

छपरा : भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा के नेतृत्व में नगरपालिका चौक पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया गया।भाजपा कार्यकर्ता ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर पत्थरबाजी की घटना से आक्रोशित थे।वे इमरान खान मुर्दाबाद ,पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगा रहे थे । इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहाँ कि सिक्खों के पवित्र स्थान (गुरु नानक देव् जी का जन्मस्थान )पर इस तरह बर्बर कार्यवाही घृणित है,। यह कायरता पूर्ण कार्य है ।भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाधयक्ष शैलेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वाली विपक्षी पार्टी की नेताओ का इस घटना पर मौन रहना उनके दोहरे चरित्र का प्रणाम है। जिला प्रभारी अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों ,हिन्दू, सीख, पारसी, बौद्ध ,जैन,ईसाई को प्रताड़ित किया जाता है। इसका प्रमाण वहा से इनका प्रतिवर्ष पलायन है। इस अवसर पर नेताओ में पूर्व विधायक जनक सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद,अशोक कु सिंह, सुदामा तिवारी,प्राचार्य अरुण कु सिंह, महामंत्री रंजीत सिंह, श्रीनिवास सिंह, बलिराम तिवारी,बृजमोहन सिंह,,जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह चौहान,शांतनु कुमार,मीडिया प्रभारी मदन सिंह, आई टी सेल कुमार भार्गव, महिला मोर्चा के अनु सिंह,,अनिल सिंह,मनोज सिंह, विवेक कु सिंह,पुरुषोत्तम मिश्रा, नगर अध्यक्ष सुशील सिंह,मंडल अध्यक्ष रबिभूषण मिश्रा,विश्वाश गौतम, बलवंत सिंह, धीरज सिंह ,जीतू कुमार ,सुमन कुमारी, आदित्य अग्रवाल,बीरेंद्र शाह ,श्याम बिहारी अग्रवाल ,रामजी चौधरी, अजीत सोनी,राज कुमार उर्फ गुड्डू ,शशि भूषण सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सामिल हुआ।
भवदीय
धर्मेन्द्र सिंह चौहान जिला प्रवक्ता भाजपा सारण।




Recent Comments