छपरा । मंगलवार को छपरा स्थित द सर्जन हॉस्पिटल में रोगियों को मुफ्त चिकित्सा परामर्श मिली। अस्पताल के चिकित्सक डा. अमित रंजन ने बताया कि मंगलावार को अस्पताल का प्रथम स्थापना दिवस था, इस मौके पर अस्पताल के ओपीडी में पहुंचे 22 रोगियों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया गया। उन्होनें कहा कि द सर्जन हॉस्पिटल छपरा शहर का आधुनिक तकनीक के उपकरणों से लैस हॉस्पिटल हैं, जिसमें नई टेक्नोलॉजी से संपूर्ण सर्जिकल चिकित्सा उपलब्ध कराया जाता हैं, कैंसर के जटिल रोगियों का भी कई सफल ऑपरेशन किया जा चुका हैं। वहीं गरीब-निर्धन व्यक्ति के इलाज पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा मानवीय संवेदना के साथ रियायतों में समूचित इलाज किया जाता हैं। मालूम को पिछले साल 21 फरवरी को द सर्जन हॉस्पिटल का तत्कालीन डिप्टी सीएम रेणु देवी के द्वारा अस्पताल का उद्घाटन हुआ था। उद्घाटन के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा था कि कैंसर समेत अन्य जटिल शल्य चिकित्सा जैसे सेवा के लिए अब लोगों को अपने स्थानीय शहर मे ही मिल जायेगी। उन्होनें डा. अमित रंजन को छपरा में सेवा शुरु करने के लिए आभार प्रकट किया था।