सीवान : बिहार सरकार का महत्वकांक्षी टीकाकरण अभियान छ: माह में छः करोड़ टीकाकरण अभियान के सफलता के प्रचार-प्रसार के लिए सीवान के सामुदायिक रेडियो स्टेशन रेडियो स्नेही पर एक रेडियो कार्यक्रम का लॉन्चिंग किया गया है।

इस रेडियो कार्यक्रम के अंतर्गत इस महत्त्वकांक्षी टीकाकरण अभियान के संबंध में आम लोगों तक टीकाकरण से सम्बंधित जानकारियां दी जाएंगी। यह रेडियो कार्यक्रम बिहार सरकार , स्मार्ट तथा सामुदायिक रेडियो स्टेशन रेडियो स्नेही के संयुक्त तत्त्वाधान में प्रसारित किया जा रहा है।

रेडियो कार्यक्रम के दौरान पहले दिन बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के संदेश सामुदायिक रेडियो स्टेशन रडियो स्नेही द्वारा प्रसारित किया गया।
अपने संदेश के माध्यम से मुख्यमंत्री ने टीकाकरण से होने वाले लाभ तथा 6 करोड़ 6 माह के लक्ष्य को आम जनता के सहयोग से  कैसे प्राप्त किया जा सकता है, यह बताया।  दस मिनट के अपने रेडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील किया है की हम सब साथ मिलकर कोरोना को हरा सकते हैं , इसके लिए जरूरी है कि हम सभी कोरोना वैक्सीन को लगवा लें। तभी हम सभी स्वस्थ रहकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे।

बता दें कि रेडियो स्नेही पर यह रेडियो अभियान पूरे तीन माह तक चलेगा। यह अभियान रेडियो स्नेही के संचालन मंडल के सदस्य डॉ. मधु सुदन प्रसाद व नवीन सिंह परमार के मार्गदर्शन में रेडियो जॉकी  प्रीति कुमारी , वंदना कुमारी , अन्नू कुमारी, प्रिया कुमारी,  आशिष कुमार के द्वारा प्रतिदिन संचालित किया जाएगा।
 
रेडियो स्नेही सीवान के निदेशक मधुसूदन पंडित ने बताया कि सीवान के लिए और खास करके रेडियो स्नेही के लिए सौभाग्य की बात है कि जिले के एकमात्र सामुदायिक रेडियो स्टेशन रेडियो स्नेही को इस जागरूकता अभियान के लिए चुना गया है।