🔴🔴मृतक के परिजनों को दाह संस्कार के लिये पंसस ने दिया सहायता की राशि🔴🔴
⏩कुमार साजन” दैनिक खोज खबर “चौसा,मधेपुरा
चौसा प्रखंड के पैना पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के द्वारा मृतक के परिजनों को दाह संस्कार के लिए अपनी तरफ से आर्थिक सहायता के रूप में राशि प्रदान किया।मौके पर उन्होंने कहा कि गरीब तबके के परिवार को सहायता प्रदान करना हमारा दायित्व है।

उन्होंने यह भी कहा कि अन्य प्रतिनिधि को भी ऐसी स्थिति में मदद करना चाहिए।मालूम हो कि छोटकी बढ़ौना वॉर्ड06 निवासी वाशुदेव यादव का निधन हो गया है घटना की जानकारी प्राप्त होते ही उन्होंने उनके घर पर पहुँच कर गहरी संवेदना व्यक्त किया और उनके पुत्र रमेश यादव को मृतक के दाह संस्कार के लिए 1500 रुपये आर्थिक सहायता के रूप में दिया।
मालूम हो कि समिति श्री कुमार पूर्व में भी कई लोगों को इस प्रकार का मदद किया है।लोगो मे इनकी मदद को लेकर काफी प्रशंसा भी करते है।मौके पर वार्ड सदस्या साठो देवी,ग्रामीण माणिक चंद भगत,सदानंद शर्मा, विन्देश्वरी शर्मा, विष्णुदेव शर्मा व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments