
सारण पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट कांड में शामिल व अपराध की योजना बनाते छः गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर लूट के छः मोबाइल,दो मोटरसाइकिल ,दो देशी कट्टा, चार गोली बरामद
अमनौर/सारण- गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अमनौर थाना क्षेत्र के रसूलपुर से लूट की योजना बना रहे गिरोह के छः अपराधी गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि अहले सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी रसूलपुर चिमनी भट्टा के पास अपराध की योजना बना रहे हैं. जहां पुलिस ने छापेमारी कर मौके से छःअपराधियो को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर लूट के छः मोबाइल, दो मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया.जिससे पुलिस को बडी सफलता मिली है .

इसको लेकर प्रेस कॉन्फ़्रेंस में एसपी, सारण हर किशोर राय ने बताया कि ये सभी सीएसपी संचालक का पांच लाख रुपया लूटने का प्लान कर रहे थे.
इनके ऊपर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज है .

सभी ने पूर्व में किये गए अपराध को स्वीकार भी किया है , ये गिरोह ऑन लाइन मोबाइल बुक कर उसके एजेंट से मोबाइल और मोटरसाइकिल भी लूट चुके है ,जो बरामद कर लिया गया है ,साथ ही इनके पास से दो देशी कट्टा, चार गोली, छःमोबाईल, दोमोटरसाइकिल बरामद की गई है .




Recent Comments