दैनिक खोज ख़बर.छपरा। जिले भर में पर रहे कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला दंडाधिकारी सारण अमन समीर ने जिला के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों के वर्ग 1 से लेकर वर्ग 8 तक आंगनबाड़ी केंद्र सहित की पढ़ाई को स्थगित रखने आदेश में शुक्रवार को जारी कर दिया है। आदेश में बताया गया है कि कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाएं 10:00 बजे से 3:30 अपराह्न तक चलेंगी ।मिशन दक्ष एवं बोर्ड परीक्षा से संबंधित कक्षाएं पूर्वक चलेंगी। इस आदेश के पालन करते हुए सोनपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार शाह ने शुक्रवार को बताया कि शनिवार से वर्ग 1 से 8 तक शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा वही वर्ग 9 ऊपर के कक्षा 10 बजे से 3:30 बजे तक चलेगी। दक्ष एवं बोर्ड परीक्षा तैयारियों की कक्षाएं पूर्ववत संचालित होगी।इस आदेश के अवहेलना करने वाले स्कूल के ऊपर कारवाई की जाएगी।