गोपालगंज। माझा प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मूँगरहा के बच्चें शारीरिक शिक्षा के लिये तरस रहे हैं । एक तरफ प्रधानमंत्री फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा दे रहे हैं ताकि स्कूली बच्चें शारिरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहे क्योंकि सर्वांगीण विकास के लिये शारीरिक शिक्षा बेहद जरूरी है । वही दूसरी तरफ करीब चार महीनों से विद्यालय के एकमात्र शारीरिक शिक्षक अजय कुमार ओझा का प्रतिनियोजन प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी उषा कुमारी के द्वारा अपनी मनमानी करते हुये प्रखण्ड संसाधन केंद्र पर कर दिया गया है । विदित हो कि इस मध्य विद्यालय में अजय कुमार ओझा को शामिल करते हुये कुल पांच शिक्षक कार्यरत है । प्रतिनियोजन के बारे में विद्यालय के प्रधानाध्यापक दयानन्द मिश्रा से पूछने पर उन्होंने ने बताया कि हमलोग प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के आदेश का पालन कर रहे है साथ ही उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण प्रभार के अभाव में अभी तक खेल सामग्री और साउंड सिस्टम आदि की खरीदारी नही हो पाई है ।