●धवनि विस्तारक यंत्र से परहेज और संयम बरतने की दी गई जानकारी



सारण/मढ़ौरा. प्रखंड के नरहरपुर से जनता कर्फ्यू के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गाड़ी पर लॉडस्पीकर लगा कर प्रखंड क्षेत्र में प्रचार किया गया।जिससे कोरोना के महामारी की रोकथाम के प्रति लोग जागरुक हो सके।वैसे तो ग्रामीण क्षेत्रों में अभी इस तरह की कोई केस सामने नही आया है।फिर भी सरकार और सामाजिक कार्यकर्ताओ ने इसको लेकर पूरे देश में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि इसके फैलाव को रोका जा सके।लोगो को अफवाह से बचने, साफ सफाई रखने,आवश्यक नहीं हो तो घरों से बाहर नहीं जाने की सलाह दी गई। इस मौके पर गौरा ओपी प्रभारी,नरहरपुर एपीएचसी के डॉक्टर अरविन्द कुमार,सामाजिक कार्यकर्ता व सक्सेस मंत्रा पब्लिक स्कूल के निदेशक बिभूति कुमार सिंह सहित कई संघठन के लोग थे।