

कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट-
हिलसा( नालंदा ) वोटरों को जागरुक करने के लिए नालंदा ज़िला स्वीप आइकॉन आशुतोष कुमार मानव गाँव – गाँव जाकर चुनावी चौपाल लगा रहे हैं. इसी क्रम में वे प्रखंड के तीनरूखिया पहुँचे जहाँ मतदाताओं से आने वाले विधान सभा के चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने की मार्मिक अपील की गई. ग्रामीण नुक्कड़ पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आयोजित चुनावी चौपाल को सम्बोधित करते हुए ब्राण्ड ऐंबेसडर श्री मानव ने वोटरों को राष्ट्र के निर्माता की संज्ञा दी तथा कहा कि देश के सर्वांगींन विकास के लिए मतों का
प्रतिशत बढ़ाना एकदम जरुरी है. इस बार क़ोरोना से बचते हुए सबको वोट देने जाना है इसलिए मास्क का
प्रयोग करना होगा. उन्होंने मतदाताओं से अपील किया कि टोले मुहल्ले में जाकर सभी दिव्यांग एवं महिला वोटरों को
मतदान के प्रति जागरुक करें ताकि उनकी सशक्त भागीदारी चुनाव के दिन तय हो सके. इस
दौरान ग्रामीणों को क़ोरोना से सावधान रहकर जंग जीतने का आह्वान किया गया.




Recent Comments