
नगरा।प्रखंड क्षेत्र के खैरा–मढ़ौरा मुख्य मार्ग पर वर्षों से सड़क पर जलजमाव की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आया.स्थानीय लोगों के साथ मढ़ौरा विधानसभा के पूर्व एनडीए समर्थित प्रत्याशी अंकित कुमार वं जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष साजिद आलम सोनू सड़क पर उतरकर विरोध जताया और समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की.उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वर्षों से लोग जलजमाव की समस्या झेल रहे हैं,लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया.बरसात में सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों, दुकानदारों, स्कूली बच्चों और बाजार आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द जलनिकासी और सड़क निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं हुई तो स्थानीय लोगों के साथ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.प्रदर्शन में एनडीए समर्थित प्रत्याशी अंकित कुमार,साजिद आलम सोनू, धीरज सिंह, श्रीकांत सोनी, मनीष राय, शब्बीर अहमद, राहुल कुमार, छोटू राउत, मो. ईशा, राजा व्याहूत, राजन कुमार, सोनू शर्मा, महेश प्रसाद, आरिफ अहमद, मंजूर अंसारी,अमरनाथ प्रसाद, संदीप कुमार, आलमगीर, राकेश कुमार, मो. वसीम, चंदन सोनी, जनक कुशवाहा,ओम प्रकाश, प्रेम सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.




Recent Comments