गर्भवती महिला की अनशन घोषणा के बाद भी चुप है शराब हितेषी सरकार – डॉ भवरलाल 
भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ – बीकानेर
बीकानेर 30 मई । अपने निजी यात्रा पर बीकानेर आये मकराना के पूर्व विधायक डॉ भवरलाल राजपुरोहित ने एक खास बातचीत में दैनिक खोज खबर को बताया कि प्रदेश में सम्पूर्ण शराब बंदी के लिए सतत्त आंदोलन करते हुए आमरण अनशन कर पूर्व विधायक श्री गुरुशरण छाबडा ने अपनी शहादत दे दी फिर भी यह सरकार चुपी बनाये बेठी रही और छाबडा जी की शहादत के बाद उनकी छोटी पुत्र वधु ने पूरे प्रदेश में घूम घूम आम जन में शराब के खिलाफ एक जाग्रति लाई और अथक प्रयास किया जिससे आम जन भारी संख्या में इस जहर से दूर हुए ।
   पूनम अंकुर छाबडा की बार बार मांग के बाद भी प्रदेश में संपूर्ण शराब बंदी के नाम पर सरकार चुप बेठी और अब पूनम अंकुर छाबडा जो गर्भवती है और इस स्थति में अनशन जैसा कठोर निर्णय में तो बेटी पूनम के जज्बे को सलाम करता हु और इतने बड़े निर्णय के बाद भी मूक बनी सरकार की निंदा करता हु। 9 जून से होने वाले अनशन में मै भी जयपुर पहुच समर्थन करुगा और आम जन से आव्हान करता हु पूनम अंकुर छाबडा के इस नेक पावन पवित्र आन्दोलन में सहयोग करे ।