
तहखाना में 74 कार्टून अंग्रेजी शराब लदा डीसीएम ट्रक जप्त
मांझी(सारण)। मांझी थाना पुलिस ने गुरुवार को रात्रि गश्ती के दौरान मझनपूरा के समीप से एक डीसीएम ट्रक जप्त किया है। ट्रक के अंदर बने तहखाना से पुलिस ने 74 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। बताया जाता है कि रात्रि गश्ती के दौरान स्थानीय बलिया मोड़ के समीप यूपी के तरफ से एक ट्रक आते दिखाई दिया। जिसे पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक तेज गति से ट्रक लेकर छपरा के तरफ भागने लगा। गश्ती दल उसका पीछा करने लगी। हालाँकि मझन पुरा रेलवे फाटक बंद होने के कारण ट्रक चालक अंधेरा का लाभ उठाकर ट्रक छोड़कर फरार तो हो गया। पर पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया। पुलिस ने गहनता से ट्रक की जांच की तो ट्रक के अंदर एक विशेष प्रकार का तहखाना के भीतर छुपाकर रखा गया विभिन्न ब्रांड का 74 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया। बरामद शराब की मात्रा लगभग 640 लीटर बताई जाती है। ट्रक मालिक एवं चालक के विरुद्ध नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।




Recent Comments