बैंगलोर में गुठनी के मजदूर सहित तीन बिहारी मजदूरों की मौत

गुठनी(सिवान)।

शनिवार को बैंगलोर स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कंपनी में वेल्डर का काम कर रहे गुठनी के एक मजदूर सहित बिहार के तीन मजदूरों की मौत हो गई।बताया जाता है कि ड्यूटी के दौरान चारमंजिली बिल्डिंग पर भयानक हादसा होने से ये मजदूर मौत की भेंट चढ़ गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के छपरा जिला के डुमरी निवासी धर्मेंद्र महतो और कोपा निवासी प्रमोद महतो के साथ सिवान जिला के गुठनी निवासी बाबूलाल चौहान का 35 वर्षीय पुत्र गौतम महतो बैंगलोर स्थित प्रिया इंजीनियरिंग में वेल्डर का काम करते थे।लेकिन शनिवार को अचानक हुए एक भयावह हादसे में तीनो अपनी जान गवां बैठे। इधर गुठनी में मृतक गौतम महतो के मृत्यु की खबर उनके साथ मे काम कर रहे उनके रिश्तेदार सत्येंद्र महतो द्वारा दूरभाष पर उनकी पत्नी लालमती देवी को मिली तो वह छाती पिट कर दहाड़े मार मार कर रोने लगी।मृतक अपने माँ बाप का इकलौता संतान था।पिता बाबूलाल के मरने के बाद गौतम एक मात्र अपने परिवार का कमाऊ सदस्य था।वह नौकरी कर अपने बृद्ध माता और पत्नी सहित तीन नाबालिग लड़को तथा एक बेटी के पालन पोषण का भार वहन करता था।उसके मृत्यु से पत्नी लालमती पर पहाड़ टूट पड़ा है उसे अपने तीन बेटो के पढ़ाई और एक लाडली बेटी के शादी की चिंता सताए जा रही है।