गंडक नदी तटबंध मरम्मति कार्य का एसडीओ, सीओ तथा थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण।

मुख्यमंत्री का 21मार्च को है सम्भावित दौरा।

पानापुर (सारण)प्रखंड क्षेत्र के गंडक नदी के सारण तटबंध पर चल रहे कटारोधी कार्य का मुख्यमंत्री द्वारा आगमी 21 मार्च को निरीक्षण करने की संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर सोर से चर रही है।शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी बीडीओ महम्मद सज्जाद सीओ रंधीर प्रसाद एवं थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया गंडक नदी के तटबंध स्थित चिंतामनपुर एवं सलेमपुर गांव पहुचे एवं कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।मालूम हो कि पिछले कई सालो से गंडक नदी के तटबंध में तेजी से कटाव होते जा रहा है।जिससे तटबंध कमजोर हो गया है।वही गोपालगंज जिले में सारण तटबंध कई जगहो पर क्षतिग्रस्त हो गया है।जिससे यहां लोगों बाढ़ की स्थिति से गुजरना पड़ रहा है।तटबंध की जर्जर स्थिति को देखते हुए इसके मरम्मति का कार्य प्रगति पर है।बताया जा रहा है कि इसको निरीक्षण करने को लेकर 21 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संभावित कार्यक्रम निर्धारित है।इस दौरान वे गोपालगंज एवं सारण जिले में सारण तटबंध पर चल रहे कटावरोधी कार्य का निरीक्षण करेगे।इसको लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारियां शुरु कर दी गई है।वहीं इस कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को स्थानीय विधायक जनक सिंह ने स्थानीय पदाधिकारीयो के साथ सारण तटबंध का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री की संभावित कार्यक्रम को लेकर रुप रेखा तैयार की थी।