एसडीआरएफ के सोनपुर में स्थायी रहने की हो व्यवस्था- ग्रामीण

दैनिक खोज खबर/सोनपुर। सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के बभनटोली निवासी श्री राम शर्मा के 20 वर्षीय पुत्र उत्पाल कांत शर्मा उर्फ़ हर्ष कुमार सबलपुर बभनटोली निवासी के मृत अवस्था में नदी से एसडीआरएफ के टीम ने खोजबीन कर रविवार के दोपहर में शव नदी से बरामद किया। इस घटना की जानकारी सोनपुर पुलिस एवं सोनपुर का राजकुमार को मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सबको कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया. इस घटना के बाद से परिवार जनों को रो-रो के बुरा हाल है। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि शनिवार के शाम में दो युवक स्नान करने के लिए सबलपुर नया बाजार के सामने स्थित बद्री घाट में गया हुआ था । स्नान के दौरान अचानक हर्ष कुमार का एक युवक का पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
घटना की जानकारी वहां स्नान कर रहे गांव के ही एक युवक ने ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। । उत्पाल कांत शर्मा उर्फ़ हर्ष कुमार इंटर का छात्र था । इस दर्दनाक घटना के बाद गाँव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पिता श्रीराम शर्मा पहले ही अपनी दो अन्य संतानों को अप्राकृतिक परिस्थितियों में खो चुके थे। उत्पलकांत उनका अंतिम सहारा और परिवार का आखिरी चिराग थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बदरी घाट जैसे संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम,एसडीआरएफ के सोनपुर में स्थायी रहने की व्यवस्था,नदियों में चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग तथा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके