गंगा सिंह महाविद्यालय की प्राचार्या हुई सेवानिवृत्त

छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई गंगा सिंह महाविद्यालय छपरा की प्राचार्य डॉ इंदू सिंह सेवानिवृत्त हो गई। सेवानिवृत्ति के उपरांत उन्होंने अपना कार्यभार महाविद्यालय के वरीय शिक्षक डॉ अशोक कुमार सिंह को सौंप दी। बताते चलें कि डॉ अशोक कुमार सिंह गंगा सिंह महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।