गंगा नदी में स्नान करने गए दो बच्चे डूबे,एक की मौत

✍️अजित कुमार सोनू/दिघवारा(सारण) :थाना क्षेत्र के त्रिलोकचक पंचायत के श्रीनगर गांव में शुक्रवार को गंगा नदी में स्नान करने गये दो बच्चों में एक की मौत डूबने से हो गई जबकि दुसरा बच्चे को ग्रामीणों ने नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।मृतक की पहचान श्रीनगर निवासी तारकेश्वर राय के 10 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है।जबकि बिजेन्द्र राय का पुत्र कमलेश कुमार को ग्रामीणों ने नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।मृत बालक के शव को चार पांच घंटे तक ग्रामीण व मछुआरों द्वारा निकालने का प्रयास किया मगर समाचार लिखे जाने तक नदी से शव का पता नहीं चल सका था।घटना उस समय घटी जब गांव के चार पाँच बच्चे खेलते खेलते नदी मे स्नान करने चले गये थे,उसी दौरान दो बच्चे गहरे पानी मे जाने के कारण डूबने लगे जिसमे एक बच्चे की मौत हो गई तथा एक बच्चे को बचा लिया गया।घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है।घटना की सुचना मिलते ही दिघवारा सीओ व थाने के पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच चुके थे।