छपरा।
कोरोना संक्रमण महामारी को देखते हुऐ अंतरराष्ट्रीय महिला संगठन इनरविल क्लब सारण कि संस्थापक अध्यक्ष अनु जायसवाल के प्रयास से एक ऑक्सीजन गैस सिलेंडर औक्सी सेट के साथ उपलब्ध किया गया । जिसे आज क्लब कि वर्तमान अध्यक्ष रूपा गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष तनु जायसवाल को सौपा गया । अनु जायसवाल ने बोला कि जिस प्रकार अभी कोरोना संक्रमण के मरीजो की संख्या बढ़ रही है और कुछ मरीजो को सांस लेने मे तकलीफ होती है जिससे उन्हे आक्सीजन की आवश्यकता परती है । क्लब की अध्यक्ष रूपा गुप्ता ने जानकारी दी की इसका संचालन रोटरी सारण और इनरविल सारण के द्वारा उचित सुविधा शुल्क ले कर किया जाएगा । और जानकारी दी की वैसे कोरोना मरीज जो गरीब और असहाय उन्हे ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की सेवा निःशुल्क दिया जाएगा।इसके लिए जरूरमंद ब्यक्ति इनरविल क्लब ऑफ सारण के सदस्यों के मो.न.7004143520/9431261601/9431216315 पर संपर्क किया जा सकता है।