कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए घरो में अदा की गई ईद की नमाज

◆ अकीदत की नमाज में कोरोना से निजात की हुई दुआए

तरैया (सारण) प्रखंड के सभी मुस्लिम भाइयो ने ईदुल फितर की नमाज कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते अपने अपने घरों में अदा किया।ईदुल फितर की नमाज में देश में कहर बरसा रही कोरोना महामारी से निजात के लिए सभी ने अपनी नमाज में दुआए मांगी। क्षेत्र के सभी ईदगाह, मस्जिदे वीरान देखी गयी, ईद के मौके से जहा गाव में समाज मे खुशियां ही खुशीया देखी जाती थी। ईद पर लोग खुद को सुरक्षित रखने के एतबार से सहमे हुए, समाजिक दूरी में नजर आए। हालांकि बच्चों में ईद की खुशियां, नए कपड़े, सेवईया खाकर परिवर के साथ जाहिर किया। शाहनेवाजपुर, गलिमापुर, माधोपुर, उसरी, नंदनपुर, समेत अन्य गाव के सभी ईदगाह वीरान नजर आए। मौलाना हसनैन रजा आदि ने बताया कि वैश्विक महामारी के कारण एलान किया गया था कि लोग घरों में ईदुल फितर की नमाज अदा कर कोरोना से निजात के लिए दुआए करे।