नामजद आरोपित गिरफ्तार

#परवेज अख्तर/सिवान;

तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के मठनपुरा गांव महंथ सिंह को कांड के अनुसंधानकर्ता सहायक अवर निरीक्षक बच्चा सिंह ने पुलिस बल के साथ शुक्रवार की रात्रि उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया। बता दें कि मठनपुरा गांव निवासी सकलदेव बैठा ने कोर्ट परिवाद के आधार पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गांव के ही पिता एवं पुत्र महंथ सिंह एवं सुबास सिंह को नामजद किया था। प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि मैं उनके ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था।